![]()
सतना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को मुंबई ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर जिले से पकड़ा गया। किशोरी के परिजनों ने 10 अक्टूबर को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम की मदद से पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के पालघर जिले के पेल्हार थाना क्षेत्र से ढूंढ निकाला। एक साल से इंस्टाग्राम पर हो रही थी बातचीत किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान जीशान सलमानी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच एक साल से चैटिंग और फोन पर बातचीत हो रही थी। आरोप है कि युवक उसे मुंबई ले गया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी को केंद्रीय जेल भेजा पुलिस ने आरोपी जीशान सलमानी (19), निवासी बांदा, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद सतना की केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
publish_date
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:सतना में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को मुंबई ले गया था युवक
