Headlines

APL मरीजों को ICU में रोज 500 रुपए देने होंगे:रोगी कल्याण समिति का फैसला, गन लाइसेंस जांच के लिए ₹1500 शुल्क का प्रस्ताव भी




बैतूल जिला अस्पताल में अब APL श्रेणी के मरीजों को ICU में भर्ती होने पर हर दिन 500 रुपए देने होंगे। अभी तक इनका ICU इलाज मुफ्त था। गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह प्रस्ताव लिया गया। जिसे कलेक्टर ने मंजूरी के लिए भेजने के निर्देश दिए। बैठक में गन लाइसेंस की मेडिकल जांच के लिए 1,500 रुपए शुल्क तय करने का प्रस्ताव भी रखा गया। कलेक्टर ने समिति के लिए डोनेशन ड्राइव चलाने को कहा। गंभीर मरीजों का रिकॉर्ड न मिलने पर डॉक्टरों और नर्सों के वेतन में कटौती के निर्देश दिए गए। अस्पताल में मर्चुरी फ्रीजर, परिजनों के लिए शेड, आरओ सिस्टम और एक्स-रे मशीन लगाने पर चर्चा हुई। सुलभ शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे और आरएमओ डॉ. रानू वर्मा बैठक में मौजूद थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *