छिंदवाड़ा में छोटी माता मंदिर से देवी विसर्जन शोभायात्रा निकली:अखाड़े के हैरतअंगेज करतब दिखे, छापाखाना से छोटा तालाब तक चले भक्त




छिंदवाड़ा में श्री छोटी माता मंदिर व्यायामशाला समिति की ओर से गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली यात्रा में अखाड़े के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, शहर के बड़े दुर्गा पंडालों की शोभायात्राओं में आकर्षक साउंड सिस्टम और भव्य आतिशबाजी भी देखने को मिली। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण समिति के अखाड़े का प्रदर्शन रहा। सदस्यों ने रोमांचकारी करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने अखाड़े के प्रदर्शन की सराहना की। इन मार्गों से निकली शोभायात्रा शोभायात्रा छापाखाना, बुधवारी, फव्वारा चौक, इतवारी, गोलगंज, मेन रोड, बड़ी माता मंदिर और छोटी बाजार होते हुए छोटा तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर पुलिस व्यवस्था भी देखी गई। गुरुवार देर शाम तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। समिति के अखाड़े के प्रदर्शन ने धार्मिक परंपरा, शौर्य और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *