![]()
गुरुवार को शहडोल में एनएच-43 पर बटुरा गांव के पास मोपेड और चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार बरगवां निवासी जमुना बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। जमुना बैगा अनूपपुर से अमलाई की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन कोलरी के सब एरिया मैनेजर का निजी वाहन बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना किन हालात में हुई और किसकी गलती थी, यह जांच के बाद साफ होगा। अमलाई पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर सुनकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
publish_date
एनएच-43 पर मोपेड और कार की टक्कर, चालक की मौत:बटुरा गांव के पास हादसा; सब एरिया मैनेजर की कार जब्त
