बीना में एकादशी पर काली मां की प्रतिमा का विसर्जन:गाजे-बाजे के साथ निकला चल समारोह; गरबा करते हुए मोतीचूर नदी तक निकाली झांकियां




बीना में गुरुवार रात एकादशी पर स्टेशन रोड के शिव वार्ड की मन्नत वाली काली मां और बिलगैया वार्ड की महारानी समेत कई देवी प्रतिमाओं का मोतीचूर नदी घाट पर विसर्जन किया गया। गांधी चौक से निकले चल समारोह में श्रद्धालु गरबा करते हुए कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा और अंबेडकर तिराहे से होते हुए घाट पहुंचे। हर साल एकादशी पर विसर्जन करती है समिति मन्नत वाली काली मां समिति के सदस्य मोहन रत्नाकर ने बताया कि उनकी समिति हर साल एकादशी पर ही प्रतिमा का विसर्जन करती है। कुछ अन्य समितियां भी दशहरे की भीड़ और विवाद से बचने के लिए एकादशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन करती हैं। गोताखोरों की मदद से कराया विसर्जन मोतीचूर नदी घाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। गोताखोरों की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इस दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा भी मौजूद थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *