Headlines

बाइक की टक्कर से उछलकर महिला घसीटते गई, मौत:नरसिंहपुर से रायसेन तेरहवीं में शामिल होने आई थी, बाइक सवार की आंख फूटी




रायसेन जिले के देवरी स्थित गोरखपुर बस स्टैंड पर हाईवे पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में एक बाइक सवार युवक की आंख फूट गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आई थी महिला जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के हथिनी गांव निवासी माया ठाकुर देवरी के पारखेड़ी गांव में एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। वह गोरखपुर बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद अपने परिजन के साथ पैदल सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान कमलेश और राजेश सहित तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बेहद तेज रफ्तार से वहां पहुंचे और महिला को सीधी टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर शुरू की जांच हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय राहगीर मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए देवरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल बाइक सवार युवकों का भी इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *