सतना में कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी सूची में गड़बड़ी:BJP कार्यकर्ता और सड़क हादसे में जान गंवा चुके दिवंगत नेता को बना दिया ब्लॉक उपाध्यक्ष; पार्टी ने बताया लिपिकीय त्रुटि




सतना में जिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक कमेटियों की सूची में दो गलतियां सामने आई हैं। नागौद विधानसभा के परसमानिया ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ता शिवदत्त पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रामपुर बघेलान के चोरहटा ब्लॉक की सूची में दिवंगत जमुना प्रसाद तिवारी का नाम शामिल है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन गलतियों को लिपिकीय त्रुटि बताया है। भाजपा कार्यकर्ता का नाम सूची में शामिल परसमानिया ब्लॉक की सूची में शिवदत्त पांडे का नाम उपाध्यक्ष के तौर पर दर्ज है। शिवदत्त ने कांग्रेस से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताया। दिवंगत व्यक्ति को बनाया उपाध्यक्ष चोरहटा ब्लॉक की सूची में जमुना प्रसाद तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनका 3 सितंबर को सड़क हादसे में निधन हो चुका है। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, सूची जुलाई में केंद्रीय संगठन को भेजी गई थी। जमुना प्रसाद तिवारी के निधन की जानकारी बाद में मिली, लेकिन सूची में इसे अपडेट नहीं किया जा सका। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने जारी किया बयान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह परिहार ने बयान जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कमेटियों का गठन भी ठीक से नहीं कर पा रही है। दूसरे दल के कार्यकर्ताओं और दिवंगत लोगों के नाम सूची में शामिल होना संगठन की स्थिति को दर्शाता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *