निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव:पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा




आगर-मालवा शहर के मालीखेड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूल के सामने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नागेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान भ्याना निवासी सौदान सिंह राजपूत (70) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, बुजुर्ग रात के समय भी इसी स्थान पर बैठे हुए थे। मंगलवार सुबह उनका शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं घटना के बाद क्षेत्र में बुजुर्ग की मौत को लेकर चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *