Satpura Tiger Reserve Field Director Medal 2026


कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए 7 वनकर्मियों को फील्ड डायरेक्टर मेडल 2026 से सम्मानित किया गया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एल. कृष्णमूर्ति ने वनकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया।

.

इस दौरान कृष्णमूर्ति ने टाइगर रिजर्व के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ वन्यजीव सुरक्षा और गश्त की व्यवस्था की समीक्षा की। अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों से बातचीत कर उनके काम और अनुभवों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान पेट्रोलिंग कैंपों में जरूरी बर्तनों का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर CCF अशोक कुमार चौहान, फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा, प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर संजीव शर्मा और बागड़ा बफर के सहायक संचालक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन 7 वनकर्मियों को मिला सम्मान

नीलेश भट्ट, वनपाल (पश्चिम पचमढ़ी): इको टूरिज्म क्षेत्र के सुचारू संचालन में योगदान।

दुष्यंत मीना, वनपाल (बागड़ा): वन और वन्यजीव सुरक्षा तथा अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 में योगदान।

जै‍रसिंह, सुरक्षा श्रमिक (बोरी): बारासिंघा के पुनर्स्थापन और पिछले एक दशक से उसकी निगरानी में योगदान।

गजेन्द्र चौधरी, वनरक्षक (कामती): दुर्गम क्षेत्र में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा।

देवेन्द्र मर्सकोले, वनरक्षक (मटकुली): एम-स्ट्राइप्स गश्त, वन्यजीव रहवास विकास और अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 में योगदान।

नरपत सिंह अलावा, वनपाल (कामती): एम-स्ट्राइप्स, अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 और वन्यजीव रहवास विकास में योगदान।

रामनिवास मेहरा, वनरक्षक (क्षेत्र संचालक कार्यालय): इको टूरिज्म के काम और समन्वय में उल्लेखनीय योगदान।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *