शाजापुर में बारिश से करवा चौथ पर नहीं दिखा चांद:ज्योतिषाचार्य ने बताया पूजा का तरीका; कपड़े और श्रृंगार की दुकानों पर भी कम पहुंचे ग्राहक




शाजापुर में करवा चौथ पर खराब मौसम के कारण चांद नहीं दिखा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य पंडित गिरजेश चतुर्वेदी ने महिलाओं को चांद के दर्शन नहीं होने पर पूजा करने का तरीका बताया। वहीं, बारिश और खराब मौसम के बीच बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही कम रही। चांद न दिखे तो ऐसे करें पूजा करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चांद निकलने से पहले घर में करवा माता की पूजा करती हैं। चांद दिखने पर उसकी पूजा कर छलनी में दीपक रखकर पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद पति के हाथ से मिठाई खाकर और पानी पीकर व्रत पूरा करती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित गिरजेश चतुर्वेदी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, चांद निकलने के समय से 30 मिनट तक इंतजार करना चाहिए। इसके बाद भी चांद न दिखे तो पूर्व दिशा की ओर मुंह करके गणेशजी और चंद्रमा का ध्यान करते हुए पूजा करें। उन्होंने करक चतुर्थी यानी करवा चौथ के व्रत का मनवांछित फल मिलने की प्रार्थना करने की सलाह दी। बाजार में ग्राहकों का इंतजार करते रहे दुकानदार शाजापुर के महुपुरा इलाके में चिलर नदी के पास करवा चौथ के लिए दुकानें सजी थीं, लेकिन यहां इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। कपड़े, मिठाई और श्रृंगार की दुकानों पर भी कम ग्राहक पहुंचे। व्यापारियों ने त्योहार के लिए तैयारी की थी, लेकिन बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *