दिनभर निर्जल व्रत, शाम को चौथ माता की पूजा और फिर चांद निकलने का इंतजार। गुरुवार को करवा चौथ पर राजगढ जिले में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखा। रात 8:45 बजे चांद दिखाई दिया तो महिलाएं छतों पर पहुंचीं और अर्घ्य देकर पूजा की। हाल
.
शाम को पूजा, रात में चांद का इंतजार
करवा चौथ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। दिनभर निर्जल रहने वाली महिलाओं ने शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। घरों में चौथ माता की पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्रित हुईं और व्रत कथा सुनकर आरती की। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहा।
अर्घ्य देकर पति की आरती उतारी
रात में चांद दिखाई देते ही महिलाएं छतों पर पहुंचीं। चांद को अर्घ्य देकर पूजा की और छलनी से पहले चांद, फिर पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति को तिलक लगाकर आरती उतारी। पतियों ने पत्नी को पानी पिलाया, जिसके साथ दिनभर का निर्जल व्रत पूरा हुआ। महिलाओं ने चौथ माता से पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की।




