Headlines

मैहर में पहली बार भाजयुमो जिला अध्यक्ष नियुक्त:दिलीप पटेल को जिम्मेदारी, 2016 से भाजपा में सक्रिय; प्रिंस शर्मा जिला महामंत्री बने




भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मैहर जिले में पहली बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दिलीप पटेल को जिलाध्यक्ष और प्रिंस शर्मा को जिला महामंत्री बनाया है। नियुक्ति के बाद भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं। 2016 से भाजपा में सक्रिय हैं दिलीप दिलीप पटेल किसान परिवार से हैं। उनके पिता विनोद पटेल खेती करते हैं। परिवार में उनसे पहले कोई राजनीति में सक्रिय नहीं रहा। दिलीप 2016 से भाजपा से जुड़े हैं और संगठन के लिए काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष बनने से पहले दिलीप पटेल अमदरा मंडल अध्यक्ष थे। इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों में हिस्सा लिया। अब उन्हें मैहर जिले में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में पहली बार मिली जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की है। इनमें मैहर भी शामिल है। मैहर को सतना से अलग जिला बने करीब तीन साल हो चुके हैं। इसके बाद पहली बार यहां भाजयुमो जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब दिलीप पटेल के सामने जिले में युवा मोर्चा की टीम को सक्रिय करने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *