Headlines

If the payment of Rs 8 crore is not made, the water supply to 10 lakh population will be stopped from today.


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • If The Payment Of Rs 8 Crore Is Not Made, The Water Supply To 10 Lakh Population Will Be Stopped From Today.

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दस महीने से नगर निगम से वाटर सप्लाई के भुगतान के लिए भटक रही विष्णु प्रकाश पुंगलिया कंपनी के कर्मचारियों ने दीपोत्सव से ठीक पहले 1 नवंबर से काम बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने आयुक्त से 8 करोड़ रुपए का भुगतान मांगा है।

चेतावनी दी है कि 1 नवंबर को सुबह 10 बजे तक भुगतान नहीं हुआ तो शहर के चारों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन बंद कर देंगे। ऐसा होने पर 10 लाख की आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो सकता है।

शहर के चारों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के साथ वाटर सप्लाई, अमृत प्रोजेक्ट-1 और वार्ड 1 से 60 तक की पुरानी पानी की लाइनों का संधारण और वाल्व बदलने की जिम्मेदारी 10 साल के लिए इसी कंपनी के पास है।

कंपनी के 200 कर्मचारियों ने एक दिन पहले प्रदर्शन किया था। वहीं, भुगतान के लिए 23 अक्टूबर को आयुक्त को पत्र सौंपा था। इसमें अप्रैल-सितंबर 2025 के 61.35 लाख, जनवरी-जून 2026 के 4.74 करोड़ और जुलाई-सितंबर 2026 के 2.45 करोड़ रुपए बकाया बताए गए हैं।

कंपनी इन प्लांटों की संभाल रही है जिम्मेदारी

जलालपुर, तिघरा, मोतीझील (दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) के प्लांटों पर पानी की साफ करना। उसको मानकों के अनुसार सप्लाई करना। 101 से ज्यादा पानी की टंकियों की देखरेख और साफ-सफाई। राइजिंग मेन और डिस्ट्रीब्यूटर पानी की लाइनों का संधारण कार्य।

सप्लाई बंद नहीं होने देंगे शहर में पानी की सप्लाई जरूरी सेवाओं में आती है। हम किसी भी स्थिति में सप्लाई को बंद नहीं होने देंगे। भुगतान को लेकर कोई न कोई रास्ता निकालने का काम होगा। -अभिषेक चौधरी, आयुक्त ननि

भुगतान नहीं तो हड़ताल कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा है कि एक नवंबर को वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो प्लांट सहित अन्य जगह वाटर सप्लाई नहीं करेंगे। -ध्रुव अग्रवाल, पेटी कॉन्ट्रेक्टर विष्णु प्रकाश पुंगलिया कंपनी



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *