Headlines

सफाई की समस्याओं का समाधान हुआ:वार्ड 33 के पार्षद आरके सिंह बघेल बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; सीवेज-सड़क और बिजली के तारों से जुड़ी शिकायतें बरकरार




भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 33 के पार्षद आरके सिंह बघेल बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वल्लभ नगर स्थित जैन किराना स्टोर के पास वाली गली में अत्यधिक कचरा जमा होने की शिकायत शिव कुमार ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गली में जगह-जगह कचरा फैला होने से रहवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थिति ऐसी थी कि बच्चों और बुजुर्गों का गली से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-33 के पार्षद आरके सिंह बघेल ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान जहांगीराबाद: नाली के कचरे और सड़क पर बहते पानी की समस्या दूर जहांगीराबाद के वार्ड क्रमांक-35, गली नंबर-2 में नाली का कचरा और पानी सड़क पर बहने की शिकायत रहीम उद्दीन ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते थे और कई बार कचरा उठाकर भी नहीं ले जाते थे। इससे गली में गंदगी और बदबू फैल रही थी। रहवासियों को परेशानी के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-35 के सुपरवाइजर नरेंद्र नील ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। सड़क, सीवेज और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार कटारा हिल्स: सड़क खोदकर छोड़ी, एक सप्ताह से पाइपलाइन का इंतजार कटारा हिल्स स्थित नंद विहार कॉलोनी, कटारा हिल्स बायपास रोड पर सड़क खोदकर छोड़ने की शिकायत ममता बरतरिया ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सड़क को खोदकर रखा है, लेकिन करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी यहां पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सड़क पर खुदाई और मिट्टी के ढेर के कारण रहवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। रात के समय भी रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। अमरवाड़ा खुर्द: सड़क पर लटक रहे बिजली और केबल के तार अमरवाड़ा खुर्द स्थित बीडीए कॉलोनी के रोड पर बिजली और केबल के तार नीचे लटकने की शिकायत आदित्य रघुवंशी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सड़क पर कई दिनों से बिजली और केबल के तार नीचे लटक रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक तारों को ठीक नहीं कराया गया है। नीचे लटकते तारों से कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। भोपाल स्टेशन: शालीमार ट्रेड सेंटर के सामने रास्ते पर गंदगी, यात्रियों को परेशानी हमिदिया रोड स्थित स्टेशन चौक के केवरा बाग क्षेत्र में शालीमार ट्रेड सेंटर बिल्डिंग के सामने स्टेशन के अंदर जाने वाले रास्ते पर गंदगी और अव्यवस्था की शिकायत भूपेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां सड़क पर कचरा जमा होने और रास्ते की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दानिश कुंज: पुरानी सीवेज लाइन और खराब चैंबर से ओवरफ्लो की समस्या वार्ड-82 के नेबरहुड बंग्लोज, डीके-3, दानिश कुंज क्षेत्र में पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवेज लाइन तथा खराब चैंबरों के कारण रहवासी लंबे समय से परेशान हैं। इस संबंध में अरुनिता विल्सन ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सीवेज व्यवस्था बाधित होने से समय-समय पर सीवेज ओवरफ्लो होता है और दुर्गंध के साथ गंदा पानी जमा हो जाता है। सफाई और निकासी की कार्रवाई से केवल अस्थायी राहत मिलती है, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *