रीवा में स्कूटी-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत:शव की पहचान नहीं; पिकअप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज




सगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात रीवा की ओर जा रही स्कूटी और रीवा से बैकुंठपुर की तरफ जा रही पिकअप के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार MP17ZL9279 में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी है, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके। थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *