चांदमारी बस्ती में 67 लाख की सीसी रोड बनेगी:विधायक ने किया भूमि पूजन; बारिश में कीचड़ से गुजरना होता था मुश्किल




पन्ना में नगर पालिका क्षेत्र की चांदमारी बस्ती में वर्षों से खराब सड़क और कीचड़ की समस्या से परेशान रहवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने 67 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बस्ती के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। बारिश में कीचड़ से गुजरना होता था मुश्किल बस्ती में बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती थी। हालात ऐसे थे कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती थी। बच्चों का स्कूल जाना और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता था। रहवासियों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और विधायक से सड़क निर्माण की मांग की थी। समस्या को देखते हुए विधायक ने पहल कर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई। सड़क बनने से आसान होगा आवागमन भूमि पूजन के बाद वार्डवासियों ने राहत जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित होते थे। सीसी रोड बनने से बस्ती में आवागमन आसान होगा और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीना विष्णु पाण्डेय, कैलाश गुप्ता, रवि पाण्डेय, ऋषि राजा, ओप्पो मजूमदार, सीमा वाल्मीकि, राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *