रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर राजबाड़ा में लगा सकेंगे दुकान:महापौर की शर्त-अतिक्रमण और ट्रैफिक बाधित नहीं होना चाहिए, दीये-लाइटिंग बेचेंगे छोटे व्यापारी
इंदौर में दिवाली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया है कि हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाई जा सकेंगी। राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का…
