BJP सांसद के बयान पर राजगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला फूंका, विरोध में नारेबाजी की; जनार्दन मिश्रा ने कहा था- किसान 3 महीने खेती…9 महीने नशा करते हैं
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुधवार को राजगढ़ में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और नारे लगाए। दरअसल, 9 नवंबर को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा था- किसान 3 महीने खेती में मेहनत करते…
