CM के दौरे से पहले कांग्रेसी हिरासत में:काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे, चार थाना क्षेत्रों में एक्शन




शहडोल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। काले झंडे दिखाने का ऐलान करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई शहडोल, धनपुरी, बुढ़ार और अमलाई थाना क्षेत्रों में हुई। तेंदूपत्ता का बोनस बांटेंगे मुख्यमंत्री रविवार को शहडोल पहुंचेंगे। वे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे और करीब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। काले कपड़ों में थे कांग्रेसी कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का विरोध करने की तैयारी की थी। कुछ कार्यकर्ता काले कपड़े और राजनीतिक तस्वीरें लेकर विरोध दर्ज कराने वाले थे। हालांकि, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की संख्या और पहचान को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक माहौल गरमाया मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रशासन एक ओर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है, वहीं कांग्रेस के विरोध की तैयारी ने राजनीतिक चर्चा बढ़ा दी है। पुलिस कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *