भोपाल में पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी:पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग के नाम पर की वारदात
भोपाल में पार्ट टाइम जॉब के जरिए अच्छी कमाई का झांसा देकर साइबर जालसाज ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारी से 1.80 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने कंपनी का प्रमोशन करने के लिए ऑनलाइन रेटिंग देने का काम दिया था। इसके बाद कर्मचारी के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली।…
