![]()
रायसेन में गुरुवार को नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट में पदभार संभाला। जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। पदभार के बाद कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। हर विभाग में जाकर कार्यालयों की व्यवस्थाएं देखीं। अलमारियां खुलवाकर रिकॉर्ड संधारण की स्थिति जांची और दस्तावेजों को व्यवस्थित व सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालयों में स्वच्छता पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना भेदभाव के पहुंचना चाहिए। रोहित सिसोनिया 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो पहले कृषि विकास विभाग में उप सचिव थे। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय पोर्टल पर सही जानकारी समय पर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
publish_date
रायसेन में नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने पदभार संभाला:विभागों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड भी देखा, स्वच्छता और रिकॉर्ड संधारण पर जोर
