'छाती पर बंदूक अड़ाकर बोले- तुझे ठोक देंगे':65 साल की बुजुर्ग सात डकैतों से जूझी; बोली- मुझे थप्पड़ मारे, लेकिन मासूम को छुड़ा लिया
पलंग पर से सात महीने की मासूम को डकैतों ने उठा लिया। मैं चिल्लाती रही कि बाबूजी बच्ची मत ले जाओ। उन्होंने नहीं सुनी…। मेरी छाती पर बंदूक अड़ाकर उन्होंने कहा- अम्मा तुझे यहीं मार जाएंगे। यह आपबीती उस 65 साल की बुजुर्ग मोहरबाई की है। हथियारबंद सात डकैत उनके घर में घुस गए थे।…
