आलीराजपुर; छोटा इटारा में ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर:कई महीने से हेडपंप अधूरा, विधायक ने जनविश्वास अभियान में उठाया मुद्दा




आलीराजपुर जिले के छोटा इटारा गांव के डुडवा फलिया में ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हैं, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे गांव में पानी की किल्लत सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में हेडपंप की खुदाई कई महीने पहले हुई, पर उसका ऊपरी सेट अब तक नहीं लगा। इस कारण उन्हें हेडपंप से पानी नहीं मिल पा रहा। पानी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण एक गंदे कुएं से रस्सी-बाल्टी से पानी निकालकर पीने को मजबूर हैं। कुएं पर काई जमी है, जिससे पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। छोटा इटारा में पानी की समस्या जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने जनविश्वास अभियान के मंच से उठाई। उन्होंने कलेक्टर नीतू माथुर से इस मामले में कदम उठाकर ग्रामीणों को राहत देने को कहा। वीडियो वायरल होने और विधायक द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद ग्रामीणों को प्रशासन से मदद की उम्मीद है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *