उमरिया जिला अस्पताल के कंट्रोल पैनल में लगी आग:मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला; धुआं पूरे परिसर में फैला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




उमरिया के जिला अस्पताल के बिजली सप्लाई कंट्रोल रूम में बने कंट्रोल पैनल में गुरुवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कंट्रोल पैनल से उठा तेज धुआं देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर और वार्डों में फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजन के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं की वजह से मरीजों का दम घुटने लगा, जिसे देखते ही डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मरीजों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड से पाया आग पर काबू हादसे की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। इस बीच अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझाना शुरू किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा जिला अस्पताल के डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना पाया गया है। उन्होंने बताया कि समय रहते सभी मरीजों को वार्डों से बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग पर काबू पाए जाने और धुआं साफ होने के बाद मरीजों को दोबारा उनके वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *