Headlines

किशोरी का पीछा किया, वॉट्सऐप पर मैसेज भेजता था:पिता-भाई ने समझाया तो गाली-गलौज की; खिलचीपुर में युवक गिरफ्तार




राजगढ़ के खिलचीपुर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने और वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर उसे परेशान करने के आरोप में खिलचीपुर पुलिस ने फारुख खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लड़की के पिता-भाई के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने का भी आरोप है। घटना 14 अक्टूबर को खिलचीपुर स्थित गौशाला के पास की है। आरोपी फारुख खान, निवासी नई बस्ती, अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) और हाल निवासी खिलचीपुर रावण बड़ली पर रहता था । उस पर नाबालिग लड़की का पीछा करने तथा वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर उसे परेशान करने का आरोप है। जब लड़की के पिता-भाई ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। फिर उसने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में 23 अक्टूबर को खिलचीपुर थाने में अपराध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार था। थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी फारुख खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *