![]()
खरगोन के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के पोखर गांव में पुलिस ने शनिवार को गांजे की खेती पकड़ी। एक किसान ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने खेत से 88 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 102 किलो 250 ग्राम और कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी मोहन पिता गुलाबसिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बलकवाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चल रहे राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत की गई। सूचना पर पुलिस ने खेत में दी दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि पोखर निवासी मोहन ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे हैं। एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ने बताया कि थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास के पौधों के बीच गांजे के हरे पौधे मिले। पुलिस ने मौके से सभी 88 पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए। इनका वजन 102 किलो 250 ग्राम आंका गया है। सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ पुलिस आरोपी का रिमांड ले रही है। उससे गांजे की खेती करने और इसकी सप्लाई के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
publish_date
खरगोन में कपास के बीच गांजे के 88 पौधे मिले:पुलिस ने 102 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार
