![]()
खरगोन में कल यानी शुक्रवार को बिजली सप्लाई तीन घंटे बंद रहेगी। बिजली कंपनी 11 केवी हॉस्पिटल फीडर पर लाइन रखरखाव का काम करेगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सनावद और खंडवा रोड क्षेत्र के बाजारों, कॉलोनियों और जिला अस्पताल सहित कई अस्पतालों में बिजली बंद रहेगी। इन कॉलोनियों और क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली रखरखाव कार्य के दौरान नूतननगर, विष्णुपुरी, गांवशिंदे कॉलोनी, यातायात थाना, डीआरपी, श्रीजी कॉलोनी, आरटीओ ऑफिस, गायत्री मंदिर क्षेत्र, विवेकानंद कॉलोनी, चमेली की बाड़ी, चौहान की बाड़ी, डीआरपी लाइन, भोखले कॉलोनी, सरस्वती नगर, राधाकृष्ण स्मार्ट सिटी, कृष्णकुंज, वल्लभ कुंज, शिवप्रिय नगर, शिवराम नगर, पटेलनगर, सुरती नगर, न्यू गंगा नगर, यमुना नगर और राजवाड़ा में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिला अस्पताल सहित इन अस्पतालों पर असर बिजली कटौती से जिला अस्पताल, शारदा हॉस्पिटल, डायनामिक सेंटर, रिलायंस टेंडर, सोना मां हॉस्पिटल, रामश्री हॉस्पिटल, साईं समर्थ हॉस्पिटल, वीरमणि हॉस्पिटल, लक्ष्य हॉस्पिटल, सुंदर मां हॉस्पिटल और विजयलक्ष्मी हॉस्पिटल भी प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी के रखरखाव कार्य के पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल की जाएगी।
खरगोन में कल सुबह 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सनावद और खंडवा रोड की 15 कॉलोनियां, 10 अस्पताल और लैब होंगे प्रभावित
