![]()
इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स स्थित तिकोना गार्डन, बंगाली चौराहे के पास आवारा कुत्ते के आतंक की शिकायत अमित सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक आवारा कुत्ता अब तक 20 से ज्यादा लोगों को काट चुका है, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में 311 पर शिकायत करने के बावजूद बिना किसी कार्रवाई के शिकायत बंद कर दी गई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 50 के पार्षद राजीव जैन ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने शिकायतकर्ता से बातचीत की और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान राज मोहल्ला: सड़क की खराब स्थिति सुधरी, यूजर ने की पुष्टी इंदौर के राज मोहल्ला क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क की खराब स्थिति होने की शिकायत नीरज पुरोहित ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जवाहर मार्ग चौराहे की ओर जाने वाले इस रास्ते पर सड़क की स्थिति खराब होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की मरम्मत कराई। शिकायतकर्ता ने खुद समस्या का समाधान होने की पुष्टि करते हुए संबंधित विभाग का आभार जताया। सड़क, स्ट्रीट लाइट, कचरे और पानी की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार खजराना: महक वाटिका के पीछे सड़क पर कचरे के ढेर इंदौर के एमआर-9 रोड स्थित रामकृष्ण बाग, खजराना में महक वाटिका के पीछे सड़क पर कचरा जमा होने की शिकायत स्वप्निल शर्मा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिवाली की सफाई के दौरान घरों से निकाला गया कचरा सड़क किनारे खुले में फेंक दिया जाता है। इसके कारण यहां बड़ी मात्रा में कचरा जमा रहता है और आसपास गंदगी फैलती है। उषागंज: बोरिंग का पानी सड़क पर बहने से रहवासी परेशान इंदौर के ओल्ड एबी रोड स्थित उषागंज छावनी में सितलामाता मंदिर के पास बोरिंग का पानी सड़क पर बहने की शिकायत शोएब नूर ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रोज सुबह और शाम जब बोरिंग चालू होती है, तब पानी सड़क पर बहने लगता है। इस संबंध में कई बार लोगों को पानी बर्बाद नहीं करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पलासिया: साईं मंदिर के सामने 4-5 महीने से खुदी सड़क इंदौर के पीएफ कॉलोनी, पलासिया स्थित बाबूलाल मित्तल मार्ग पर साईं मंदिर के सामने शीला किराना वाली सड़क की समस्या की शिकायत नवीन कुमार जारवाल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच महीनों से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। इसके कारण क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संत नगर: कई शिकायतों के बाद भी शुरू नहीं हुई स्ट्रीट लाइट इंदौर के संत नगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत मनोज हरदिया ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइट चालू नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समस्या का समाधान करने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचता और शिकायत अपने आप बंद हो जाती है। रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
publish_date
इंदौर में आवारा कुत्तों की समस्या का हुआ समाधान:वार्ड-50 के पार्षद बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; सड़क, कचरे और पानी की समस्याएं बरकरार
