Headlines

घर से 4 बोरी सोयाबीन चुराने वाले तीन युवक गिरफ्तार:कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा, जावर में दो दिन पहले की थी चोरी




खंडवा में जावर थाना इलाके के बिजौरा भील गांव में घर में रखी सोयाबीन की चार बोरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई सोयाबीन की चारों बोरियां मिल गई हैं, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को जावर थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने कहा, 28 अक्टूबर को बिजौरा भील निवासी गुलाबचंद ने थाने पहुंचकर घर से चार बोरी सोयाबीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की और मुखबिर की खबर पर 29 अक्टूबर को गांव के ही शुभम और राजू को पकड़ लिया। तीनों आरोपी जमानत पर रिहा पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर को तीसरे साथी संजय उर्फ संजू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी गई सोयाबीन की चारों बोरियां जब्त कर ली हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *