Headlines

झाबुआ के मोहनकोट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू:₹3 करोड़ से बने केंद्र का मंत्री निर्मला भूरिया ने शुभारंभ किया




महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र के मोहनकोट गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। इसे ₹3 करोड़ 6 लाख 80 हजार की लागत से बनाया गया है। नए उप स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला, दवा वितरण और कोल्ड चेन की सुविधाएं हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों के रहने के लिए दो आवासीय क्वार्टर भी बनाए गए हैं। मंत्री भूरिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र शुरू होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएल चोपड़ा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, अजमेर सिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालिवाड़, खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर की अन्य तस्वीरें…



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *