Headlines

झाबुआ में 24 घंटे में 3.2 डिग्री लुढ़का पारा:सुबह-शाम ठंड बढ़ी, 14.4°C पर पहुंचा न्यूनतम तापमान




झाबुआ जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और दोपहर के तापमान में काफी अंतर आ गया है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को अब ऊनी कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। कई जगहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। मौसम में सबसे बड़ा बदलाव 27 और 28 अक्टूबर के बीच देखा गया। 27 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17.6°C था, जो 28 अक्टूबर को 14.4°C पर आ गया। इस तरह, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान भी 35.0°C से घटकर 34.4°C हो गया। सुबह ठंडी हवाएं चलती हैं, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी लगती है। दिन और रात के तापमान में इस उतार-चढ़ाव से लोग एक ही दिन में दो मौसम महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और बदलाव आ सकता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *