![]()
झाबुआ पुलिस ने गुरुवार को ग्राम कलमोड़ा में गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कुल 15,609 गांजे के पौधे जब्त किए। इनका वजन 99 क्विंटल 16 किलो 427 ग्राम है। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 9 करोड़ 42 लाख 1 हजार 430 रुपए आंकी गई है। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में खेती
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि यह खेती पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में कपास की फसल के बीच की जा रही थी। इस मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इन पर किया केस दर्ज
पुलिस ने वेलसिंह, भमरसिंह और बापु (सभी पिता मोहरिया डामोर, निवासी कलमोड़ा) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। तीनों आरोपी गांजे की अवैध खेती में शामिल थे।
publish_date
झाबुआ में 9.42 करोड़ के गांजे के पौधे जब्त:कपास के खेत से 15,609 पौधे बरामद, 3 केस दर्ज
