![]()
नर्मदापुरम-इटारसी मार्ग पर बुधवार शाम जिंद बाबा की नहर के पास ट्रक की टक्कर से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। इटारसी से नर्मदापुरम जा रहा था ट्रक जानकारी के अनुसार, ट्रक (MP09KD6344) इटारसी से नर्मदापुरम की ओर जा रहा था। जिंद बाबा की नहर के पास ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव अस्पताल पहुंचाया, पहचान की कोशिश जारी सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। देर रात तक उसके नाम-पते की जानकारी सामने नहीं आई थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
publish_date
ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत:नर्मदापुरम-इटारसी मार्ग पर हादसा; रात तक पहचान नहीं, ट्रक जब्त कर चालक हिरासत में
