Headlines

पुलिस को देख अंधेरे में गाड़ी छोड़ भागा तस्कर:कार से मिली 17 पेटी महंगी शराब; जबलपुर में तड़के 5 बजे हुई कार्रवाई




जबलपुर में पुलिस लगातार नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। चरगवां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोटेगांव की ओर से सफेद रंग की बिना नंबर की वेन्यू कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सनेर नदी मोड़ के पास देर रात नाकेबंदी की। बुधवार की सुबह 5 बजे पुलिस ने गोटेगांव की ओर से आ रही कार को रोकने की कोशिश की। इस पर चालक कार तेज रफ्तार में भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह मुख्य मार्ग पर सिद्धबाबा मोड़ के पास कार छोड़कर अंधेरे में खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन चालक का पता नहीं चला। कार की सीटों और डिक्की में मिली शराब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो सीटों और डिक्की में शराब मिली। कुल 17 पेटियों में 24 केन बीयर, 12 बोतल और अंग्रेजी शराब के 730 पाव बरामद हुए। इनमें गोवा शराब, मैकडॉवेल व्हिस्की, ओल्ड मॉम और मैकडॉवेल रम, ब्लैक बकार्डी और आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की शामिल थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज के अनुसार, पुलिस ने शराब और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और कार के मालिक का भी पता लगा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *