Headlines

बड़वानी में खाली प्लॉट पर नवजात का शव मिला:दो दिन पहले फेंके जाने की आशंका, अब सीसीटीवी से होगी आरोपी की तलाश




बड़वानी के वार्ड नंबर 5 की सुख विलास कॉलोनी में सोमवार को खाली प्लॉट पर नवजात बालक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू की है। पार्षद गजेंद्र सोनाने ने बताया कि सोमवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उन्हें भूपेंद्र सोनी के खाली प्लॉट पर नवजात मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने बालक का शव देखा। वह करीब दो दिन का लग रहा था। सोनाने ने बीट प्रभारी और शहर कोतवाली टीआई को फोन कर सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। सोनाने ने बताया कि इससे पहले झामरिया गार्डन के पास भी नवजात मिलने की घटना हुई थी। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से घरों, दुकानों और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कॉलोनी में मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। उनके मुताबिक, कैमरे चालू होते तो चोरों का पता लगाने में मदद मिलती। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *