![]()
जिले के बरही नगर स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में रविवार दोपहर टॉयलेट सीट पर करीब 8 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलने पर छात्रावास प्रबंधन ने स्थानीय स्नेक कैचर को सूचना दी। सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा घटना की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। सांप के रेस्क्यू के बाद छात्रावास के विद्यार्थियों और स्टाफ ने राहत महसूस की। वन विभाग या सर्प मित्र को सूचना देने की अपील घटना के बाद सर्प मित्र ने लोगों और छात्रावास प्रबंधन से अपील की कि आवासीय क्षेत्रों या परिसरों में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। ऐसी स्थिति में वन विभाग या स्थानीय स्नेक कैचर को सूचना दें, ताकि लोगों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
publish_date
बालक छात्रावास के टॉयलेट में 8 फीट लंबा सांप निकला:घंटो मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
