![]()
बालाघाट में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी 30 अक्टूबर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता करा रहा है। यह आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में होगा। इसमें जिले की 30 टीमें शामिल होंगी।
एकेडमी ने शनिवार को पत्रकारों को प्रतियोगिता की जानकारी दी। आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि जिले में 2019 से वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं बंद थीं। शासन के साथ-साथ एकेडमी भी खिलाड़ियों को मंच देना चाहती है।
यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। सचिव अनुराग चतुरमोहता ने कहा कि यह ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने की अच्छी पहल है। एकेडमी अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि एकेडमी 23 सालों से खेल को बढ़ावा दे रही है।
उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने इसे विलुप्त हो रहे वॉलीबॉल खेल को बचाने के लिए अहम कदम बताया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्रेयांस वैध और वॉलीबॉल खिलाड़ी व कोच सुधीर तोमर भी मौजूद थे।
publish_date
बालाघाट में 30 से वॉलीबॉल प्रतियोगिता:डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी करा रहा तीन दिवसीय जिलास्तरीय टूर्नामेंट, 30 टीमें होंगी शामिल
