बुधवारा बाजार में मनीष जैन पर हमला मामला, चार गिरफ्तार:बक्सवाहा पुलिस ने लाठी-डंडे जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा




छतरपुर जिले के बक्सवाहा के बुधवारा बाजार में मनीष जैन पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल लाठी-डंडे जब्त किए गए हैं। चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह घटना सितंबर में हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में जानलेवा चोट से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी थीं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई थीं धाराएं पुलिस ने शुरुआत में मामले में बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया था। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। मनीष जैन ने आरोप लगाया था कि आरोपी राजनीतिक संरक्षण के चलते गिरफ्तारी से बच रहे थे और उन पर क्रॉस केस दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि मामले को भटकाने के लिए कथित तौर पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसपी से शिकायत के बाद गिरफ्तारी के निर्देश स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर मनीष जैन ने पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से शिकायत की थी। उन्होंने घटना के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य भी सौंपे थे। इसके बाद एसपी ने बक्सवाहा पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बिट्टू उर्फ देवेश सोनी, योगेश सोनी, शिवा उर्फ सालू सोनी और अनिरुद्ध सोनी शामिल हैं। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं। चारों आरोपी बक्सवाहा के वार्ड 12 के निवासी पुलिस के अनुसार, बिट्टू उर्फ देवेश सोनी और योगेश सोनी, मदन गोपाल सोनी के बेटे हैं। शिवा उर्फ सालू सोनी, बृजगोपाल सोनी का बेटा है, जबकि अनिरुद्ध सोनी, रामगोपाल सोनी का बेटा है। चारों आरोपी बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी हैं। पुलिस टीम की रही भूमिका एसडीओपी बड़ामलहरा प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। इसमें थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक प्रशांत सेन, उप निरीक्षक कादिर खान, उप निरीक्षक अवधेश दुबे, आरक्षक संजय लोधी, आरक्षक भरत और पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *