Headlines

बैराड़ में अवैध डीएपी खाद की 200 बोरियां जब्त:मुरैना के व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज, जांच शुरू; 50-50 किलो की थीं




शिवपुरी जिले के बैराड़-पोहरी मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से ले जाई जा रही डीएपी खाद की 200 बोरियां जब्त की गई हैं। कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खाद मुरैना के कैलारस निवासी गोरेलाल ऊपप्पन जाटव की बताई गई है।
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन और वितरण के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी के तहत कृषि विभाग ने बैराड़ में यह कार्रवाई की।
उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात एक टाटा एलएमडी ट्रक (MP 07 GB 0631) से डीएपी खाद का परिवहन हो रहा था। जांच में 50-50 किलो की 200 बोरियां मिलीं, जिनका कुल वजन 10 टन है।
उर्वरक निरीक्षक मुकेश कुमार दनेलिया की शिकायत पर बैराड़ थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। कृषि विभाग ने रबी सीजन 2026-27 के लिए खाद और बीज की निगरानी बढ़ाई है, और अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *