![]()
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में शनिवार रात मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे युवक पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित सत्यम कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार शाम उसने नोहटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथियों के साथ कराया था मंदिर का जीर्णोद्धार सत्यम कुमार ने बताया कि गांधी ग्राम में एक मंदिर जर्जर हालत में था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। मंदिर की साफ-सफाई कराई और वहां स्थापित माता रानी की प्रतिमा को भी व्यवस्थित कराया था। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे हमलावर सत्यम के मुताबिक, शनिवार रात मंदिर में पूजा करने के बाद वह अभाना की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे रोककर हमला कर दिया। दोनों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, ‘देखते हैं अब तुम कितना इस मंदिर का काम करते हो।’ सत्यम ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाया। रविवार शाम उसने नोहटा थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
publish_date
मंदिर से लौट रहे युवक पर बाइक सवारों का हमला:दमोह के गांधी ग्राम में हाथ टूटा; पीड़ित बोला- जान से मारने की धमकी दी
