![]()
बड़वानी में रविवार शाम भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जुलवानिया और ग्राम हलदड़ की बस्तियों में 350 से ज्यादा बच्चों को दिवाली के उपहार बांटे। उन्होंने बच्चों के साथ मिठाई बांटकर और पटाखे देकर त्योहार मनाया। यादव अपनी टीम के साथ उन बस्तियों में पहुंचे, जहां आर्थिक तंगी के कारण परिवार बच्चों के लिए पटाखे नहीं खरीद पाते। मिठाई के साथ पटाखे और गिफ्ट भी दिए यादव ने बच्चों को मिठाई के डिब्बे दिए और अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को पटाखे, फुलझड़ी, अनार, बंदूक, टिक्कड़ी और घूमने वाली चकरी के पैकेट भी बांटे। इसके साथ ही चॉकलेट, बिस्किट और दूसरे गिफ्ट दिए गए। बच्चों को सेवा का भाव सिखाने परिवार को लाए साथ अजय यादव ने कहा कि छोटे प्रयासों से जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सकती है। इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। चीज से ज्यादा उसके पीछे की भावना मायने रखती है। उन्होंने कहा कि भगवान लोगों को अपना माध्यम बनाकर भेजते हैं और सेवा का भाव रखने वाले व्यक्ति को भगवान उतना ही अधिक देते हैं। यादव अपने परिवार के बच्चों को भी साथ लाए थे। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया, ताकि बच्चों में बचपन से ही सेवा, सहयोग और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित हो। उनका कहना है कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनानी चाहिए। डेढ़ दशक से बड़वानी और निमाड़ में सक्रिय अजय यादव डेढ़ दशक से अधिक समय से बड़वानी और निमाड़ अंचल के जनजातीय इलाकों में सक्रिय हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला महामंत्री रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें बड़वानी भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया। वे ‘श्री राम धर्म जागरण समिति’ के माध्यम से जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए भी जाने जाते हैं। दिवाली के अवसर पर बड़वानी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी जिला अध्यक्ष अजय यादव से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की।
publish_date
BJP जिलाध्यक्ष ने बच्चों को दिवाली के उपहार बांटे:अजय यादव जुलवानिया-हलदड में 350 से ज्यादा बच्चों को मिठाई, पटाखे और गिफ्ट दिए
