Headlines

मैहर में भंवरों के हमले से 74 वर्षीय महिला घायल:खेत से गुजरते समय कई जगह लगे डंक; पड़ोसियों ने परिजनों को बताया, इलाज जारी




मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के सुआ गांव में बुधवार को भंवरों के झुंड ने 74 वर्षीय सुभद्रा दिवारी पर हमला कर दिया। उनके शरीर पर कई जगह डंक लगे हैं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अमरपाटन ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। खेत से गुजरते समय किया हमला जानकारी के मुताबिक, सुभद्रा खेत की ओर से गुजर रही थीं, तभी भंवरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनके शरीर पर कई जगह डंक लगे थे। पड़ोसियों ने दी हमले की सूचना परिवार में कुछ दिन पहले बड़े पिता का निधन हुआ था। बुधवार को परिवार के लोग घट में पानी देने की रस्म पूरी कर लौटे थे। भोजन के बाद वे दोपहर में आराम कर रहे थे, तभी पड़ोसियों ने सुभद्रा पर भंवरों के हमले की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन उनके पास पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया। बुधवार देर शाम उनका इलाज शुरू हुआ, जो फिलहाल जारी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *