![]()
मैहर जिले के मुकुंदपुर में सोमवार दोपहर एक आवारा कुत्ते ने करीब 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना ठठिया मोहल्ले और कोलान बस्ती की है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर ले जाया गया। इनमें 7 साल के मो. आहिल की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। अचानक लोगों पर करने लगा हमला जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर कुत्ते ने राह चलते लोगों और स्थानीय निवासियों पर हमला करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 7 साल के आहिल के हाथ में आई गहरी चोट घायलों में मुकुंदपुर के तकिया मोहल्ले का रहने वाला 7 वर्षीय मो. आहिल, पिता मो. कयूम भी शामिल है। परिजनों के मुताबिक, आहिल शौचालय जाने के लिए रास्ते से गुजर रहा था, तभी कुत्ते ने उसके हाथ में काट लिया। उसके हाथ में गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर कर दिया गया। इसके अलावा 12 वर्षीय शाहिल कोल, पिता सुशील कोल, और 13 वर्षीय दीपाली मांझी, पिता मोहितलाल मांझी सहित अन्य घायलों का भी इलाज कराया गया। आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में चिंता घटना के बाद स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों के हमले को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि ऐसी घटना दोबारा हो सकती है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
publish_date
मैहर में स्ट्रीट डॉग ने 12 लोगों को काटा:अचानक लोगों पर किया हमला; 7 साल का मासूम के हाथ का मांस निकला, रीवा रेफर
