![]()
शिवपुरी में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दो अलग-अलग मांगें रखी गईं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं पर रोक और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोर्ट रोड के ठेला व्यापारियों ने दीपावली तक दुकान लगाने की अनुमति मांगी। महासभा ने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में करेरा में आयोजित कथा के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। महासभा ने इसे भगवान श्रीकृष्ण और उनके अनुयायियों का अपमान बताया। ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया। इसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सार्वजनिक कथाओं पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। दुकानें लगाने की अनुमति मांगी कोर्ट रोड के ठेला व्यापारियों ने दीपावली पर अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि त्योहार पर कारोबार के लिए ब्याज पर कर्ज लेकर दुकान का सामान खरीदा है। उनके मुताबिक, दीपावली सालभर की आजीविका का अहम मौका है। व्यापारियों ने कहा कि कोर्ट रोड पर ठेले लगाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कलेक्टर से दीपावली तक दुकानें लगाने की अनुमति देने और नगर पालिका को निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि वे व्यवस्थित तरीके से कारोबार कर सकें।
publish_date
यादव महासभा बोली- धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं पर रोक लगे:कोर्ट रोड के ठेला व्यापारियों ने दीपावली पर अस्थाई दुकानें लगाने मांगी परमिशन
