Headlines

शिवपुरी में बुजुर्ग दंपती के घर पर दोबारा पथराव:FIR कराने से नाराज पड़ोसियों पर हमला और तोड़फोड़ का आरोप, बुजुर्ग बोले- मकान पर नजर




शिवपुरी के बड़ौदी आदिवासी बस्ती में रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और सामान तोड़ने के बाद दोबारा पथराव करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मीनारायण खरे के मुताबिक, उनके दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं, इसलिए दंपती घर पर अकेले रहते हैं। गेट तोड़कर घर में घुसने का आरोप लक्ष्मीनारायण के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे अमर और रवि डंडे लेकर उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया और उनके साथ मारपीट की। इसमें उनकी दाहिने हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई। बुजुर्ग ने अलमारी, कुर्सी और कूलर समेत घर के सामान में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत भी पुलिस से की थी। मकान पर नजर रखने का भी आरोप लक्ष्मीनारायण का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से नाराज होकर दोनों पड़ोसियों ने दोबारा उनके घर पर पथराव और तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि आरोपी उनके मकान पर नजर रखे हुए हैं और उन्हें वहां से भगाकर सस्ते में मकान लेना चाहते हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *