Headlines

शिवपुरी में बैंक के सामने खड़ी स्कूटी में लगी आग:दुकानदारों ने पानी डालकर बुझाई, मालिक की पहचान नहीं




शिवपुरी के कोर्ट रोड पर सोमवार रात सहकारिता बैंक के सामने खड़ी ज्यूपिटर स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची। स्कूटी से धुआं उठते ही जुटे दुकानदार जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे स्कूटी सवार व्यक्ति गाड़ी बैंक के सामने खड़ी कर सब्जी मंडी की ओर चला गया था। कुछ देर बाद स्कूटी से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद फल-सब्जी व्यापारियों और दुकानदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस को नहीं मिली स्कूटी मालिक की जानकारी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी मालिक ने आग लगने की घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसलिए फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *