Headlines

श्योपुर में बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत:बहन के घर से लौटते वक्त हादसा, विजयपुर के रहने वाले थे




श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दाउदपुर गांव के रहने वाले दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। मृतकों की पहचान विजयपुर के दाउदपुर गांव निवासी दिलीप कुशवाह (पिता श्रीनिवास कुशवाह) और अंकु कुशवाह (पिता भीमसेन कुशवाह) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि दोनों युवक सोमवार को अपनी बहन के यहां अर्रोद गांव गए हुए थे। वहां से रात करीब 8 बजे वे कपड़े खरीदने के लिए अगरा बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बेकाबू होकर पेड़ से टकराई बाइक बताया जा रहा है कि अगरा जाते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सड़क से उतरकर सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही अगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने क्या बताया? अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए विजयपुर के अस्पताल भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *