अनूपपुर में पेड़ से लटका मिला महिला का शव:एक दिन पहले मायके आई थी; पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही




अनूपपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 40 वर्षीय महिला का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना पुलिस लाइन के पीछे मानपुर ग्राम पंचायत के दनदन टोला की है। महिला एक दिन पहले ही बुढार से अपने मायके आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बाड़ी में पेड़ से लटका मिला शव पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रामबाई कोल पति स्व. राकेश कोल निवासी बस स्टैंड के पास बुढार, जिला शहडोल के रूप में हुई है। वह रविवार को बुढार से अपने मायके दनदन टोला आई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे राम प्रसाद कोल अपनी बाड़ी की ओर गए तो वहां आम के पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। उन्होंने इसकी जानकारी मृतका के पिता को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर दी सूचना घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सुबह करीब 10:30 बजे अनूपपुर कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई की। महिला ने साड़ी का फंदा बनाया था। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात 9 से 12 बजे के बीच की होना प्रतीत हो रही है। पति की एक साल पहले हो चुकी है मौत परिजनों के अनुसार रामबाई के पति का करीब एक साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवार में उसकी 18 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटा हैं। सास-ससुर का भी पहले ही निधन हो चुका है। कोतवाली थाने के विवेचक सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *