![]()
मैहर जिले के अमरपाटन में बुधवार दोपहर स्कूल से पैदल घर लौट रहे 8 वर्षीय ओम चौरसिया को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल अमरपाटन ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया। लालपुर-रामपुर बाघेलान रोड पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी ओम चौरसिया बुधवार दोपहर स्कूल से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर-रामपुर बाघेलान रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद सतना भेजा हादसे के बाद परिजन ओम को सिविल अस्पताल अमरपाटन लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पैर में फ्रैक्चर और हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।
publish_date
अमरपाटन में बाइक की टक्कर से छात्र का पैर टूटा:गंभीर हालत में सतना रेफर; स्कूल से लौट रहा था, लालपुर-रामपुर बाघेलान रोड पर हादसा
