Headlines

इंदौर में राहुल गांधी का पुतला दहन:कर्नाटक के मंत्री खरगे के खिलाफ भी नारेबाजी, RSS को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के बयानों के विरोध में रविवार दोपहर इंदौर में रैली निकाली गई। प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियांक खरगे के खिलाफ नारेबाजी की गई। रैली के बाद छोटी ग्वालटोली स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के पास राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए। माज खान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों में विरोधाभास नजर आता है। उन्होंने राहुल गांधी के दिल्ली में कांग्रेस कन्वेंशन के दौरान RSS को लेकर दिए गए बयान और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे की ओर से संघ पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कथित बयान का हवाला दिया। एक तरफ राहुल गांधी संघ के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के ही एक नेता RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। शिक्षक भर्ती और निलंबन का भी उठाया मुद्दा अनिक जोशी राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान शिक्षक भर्ती को लेकर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाए गए थे। लेकिन कांग्रेस ने ही कर्नाटक में RSS के पथ संचलन में शामिल होने के कारण दो शिक्षकों को निलंबित किया गया। नेहरू और RSS के इतिहास का भी किया जिक्र प्रदर्शन के दौरान 1962 के भारत-चीन युद्ध और गणतंत्र दिवस परेड में RSS की भागीदारी का उल्लेख करते हुए संघ की भूमिका को देश की सुरक्षा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि RSS देश की रक्षक संस्था है और कांग्रेस नेताओं के बयानों का जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और प्रियांक खरगे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *